Hr News Hub

Solar Eclipse 2024 : 4 दिन बाद होने वाला है साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

Solar Eclipse : साल 2024 में अब तक कोई सूर्य ग्रहण नहीं हुआ है, बताया जा रहा है कि 4 दिन बाद यानी 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण होने वाला है। बताया जा रहा है कि यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, आइए खबर में जानते हैं क्या यह ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं और क्या रहेगा इसका सूतक काल।
 
 | 
Solar Eclipse 2024 : 5 दिन बाद होने वाला है साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

hrnewshub, digital desk : सूर्य ग्रहण (when does the solar eclipse occur) तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है। जिसे पृथ्वी पर छाया पड़ती है जो कुछ क्षेत्रों में सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह आंशिक रूप से अवरोध कर देती है ऐसा कभी कभार होता है क्योंकि चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी की तरह ठीक उसी ताल में परिक्रमा नहीं करता है जिस तरह वे संरक्षित होते हैं उसे ग्रहण ऋतु के रूप में माना जाता है जो वर्ष में दो बार होता है।
अब रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि चैत्र नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले चैत्र अमावस्या (Chaitra Amavasya) पर साल का पहला सूर्य ग्रहण (first solar eclipse of the year) लगेगा। चैत्र अमावस्या 8 अप्रैल को है और इस दिन ही सूर्य ग्रहण लगेगा फिर अगले दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri) शुरू हो जाएगी।


 8 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण (total solar eclipse) होगा। यह सूर्य ग्रहण काफी देर तक चलेगा और माना जा रहा है कि इतने लंबे समय तक चलने वाला सूर्य ग्रहण करीब 50 साल बाद फिर से लगेगा। इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि (total duration of solar eclipse) करीब 5 घंटे 25 मिनट की होगी। सूर्य ग्रहण के दौरान (during solar eclipse) काफी देर तक धरती के जिन-जिन इलाकों में दिखेगा वहां अंधेरा छा जाएगा। भारत में इस सूर्य ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। तो चलिए आपको बताते हैं साल भर के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में सारी जानकारियों (All information about solar eclipse) को गहराई से।


भारतीय समय के अनुसार (according to indian time) यह ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू हो जाएगा जो रात के करीब 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। यह ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। 


भारत में नहीं दिखेगा यह सूर्य ग्रहण


इस सूर्य ग्रहण के नजारे को भारत में नहीं देखा जा सकेगा क्योंकि यह सूर्य ग्रहण रात को लगेगा। कहा जाता है की सूर्य ग्रहण लगने पर सूतक काल (Sutak period after solar eclipse) ग्रहण के शुरू होने के 12 घंटे पहले लग जाता है वहीं चंद्र ग्रहण पर सूतक काल ग्रहण लगने के 5 घंटे पहले लगता है। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं रहेगा इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।