Hr News Hub

Chaitra Navratri 2024 day 3: चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन, शुभ मुहूर्त में, इन मंत्रों के साथ करें मां चंद्रघंटा की पूजा

Chaitra Navratri 2024 Day 3 Puja Vidhi: आज 11 अप्रैल दिन गुरुवार है और चैत्र नवरात्रों का तीसरा दिन है, इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने से पाप नष्ट होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, दांपत्य जीवन खुशहाल होगा. आइए जानते, तीसरे नवरात्रि की पूजा विधि के बारे में,

 | 
Chaitra Navratri 2024 day 3: चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन, शुभ मुहूर्त में, इन मंत्रों के साथ करें मां चंद्रघंटा की पूजा

hrnewshub digitaldesk: नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप (Worship of Maa Chandraghanta) मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. आज मां चंद्रघंटा की पूजा रवि योग में किया जाएगा. रवि योग में सूर्य का प्रभाव अधिक होता है, आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने से पाप नष्ट होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, दांपत्य जीवन खुशहाल होगा, यश और कीर्ति में वृद्धि होने के साथ ही जीवन के अंत में मोक्ष मिलता है, लिए नीचे खबर में जानते हैं चैत्र के तीसरे नवरात्रि  में मां चंद्रघंटा की पूजा का मंत्र, प्रिय भोग, (auspicious time) शुभ मुहूर्त और आरती के बारे में....

मां चंद्रघंटा का पूजा मंत्र (Worship Mantra of Maa Chandraghanta):

1. ऐं श्रीं शक्तयै नमः
2. ओम देवी चन्द्रघण्टायै नमः

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि (Method of worship of Maa Chandraghanta):  


टमां चंद्रघंटा को लाल कुमकुम, लाल चंदन, लाल रंग की चुनरी ओढ़ाएं और क्लीं मंत्र का लगातार जाप करते रहे. सेब या फिर दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं. इससे मंगल देव प्रसन्न होते हैं और उसके बाद मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना कर लें।

 

 


मां चंद्रघंटा आरती (Maa Chandraghanta Aarti):

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम।पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।

चंद्र समान तुम शीतल दाती।चंद्र तेज किरणों में समाती।

क्रोध को शांत करने वाली।मीठे बोल सिखाने वाली।

मन की मालिक मन भाती हो।चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।

सुंदर भाव को लाने वाली।हर संकट मे बचाने वाली।

हर बुधवार जो तुझे ध्याये।श्रद्धा सहित जो विनय सुनाए।

मूर्ति चंद्र आकार बनाए।सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।

शीश झुका कहे मन की बात।पूर्ण आस करो जगदाता।

कांचीपुर स्थान तुम्हारा।करनाटिका में मान तुम्हारा।

नाम तेरा रटूं महारानी।भक्त की रक्षा करो भवानी।

जय मां चंद्रघंटा…जय मां चंद्रघंटा!


 

मां चंद्रघंटा का प्रति भोग (Mother Chandraghanta's offering):


मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय आप उनको मिश्री या कोई भी दूध से बनी मिठाई से मां चंद्रघंटा का प्रतीक भोग लगा सकते हैं।