Hr News Hub

Delhi-NCR में आज बारिश का अलर्ट, गर्मी कब से दिखाएगी प्रचंड रूप? जानिए IMD की भविष्यवाणी

Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज राजधानी के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। हालांकि बहुत ज्यादा बारिश नहीं होगी, लेकिन दिनभर आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कई राज्यों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी हो चुके हैं।  
 | 
Delhi-NCR में आज बारिश का अलर्ट, गर्मी कब से दिखाएगी प्रचंड रूप? जानिए IMD की भविष्यवाणी

hrnewshub, digital desk: अभी तक भीषण गर्मी से दूर रही दिल्ली में जल्द ही मौसम के तेवर बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अप्रैल के दूसरे हफ्ते से दिल्ली समेत पूरे एनसीआर और खासकर पश्चमी उत्तर प्रदेश (Western Uttar Pradesh) में गर्मी अपने तेवर दिखाने जा रही है। 
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि बहुत ज्यादा बारिश नहीं होगी, लेकिन आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। 15 अप्रैल तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की उम्मीद है। बीते कुछ दिनों से तो रात में भी पारा चढ़ने लगा है। कई शहरों में गुरुवार को दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हुए है। 


हरियाणा में मौसम


हरियाणा में इस वक्त सरसों और गेहूं की फसल (mustard and wheat crop) की कटाई का सीजन चल रहा है इसी बीच खराब मौसम में किसानों की चिंता बढ़ा दी है हरियाणा के पूरे जिलों में तेज जगह और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में पश्चिमी विकशॉप के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 5 अप्रैल यानी आज तक मौसम परिवर्तनशील रहने और बीच-बीच में आज सिंह बादल भी संभावित है। इस दौरान  कल रात को भी हवाओं के साथ पश्चिमी हरियाणा में कुछ इलाको पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई है।

 

 


आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम


IMD के मुताबिक आज सुबह से धूल भरी आंधी के आसार दिखे। हवाओं की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान लगाया गया है। बारिश हो सकती है। हालांकि आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 36।6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36।8 डिग्री रहा। ये भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। 

गर्मी कब से दिखाएगी प्रचंड रूप?


मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिन तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री के आसपास रहेगा। लेकिन 15 अप्रैल के बाद से चिपचिपी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी। गुरुवार को महाराष्ट्र के विदर्भ के कई हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, निकटवर्ती उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिणपूर्व उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, उत्तरी आंतरिक ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, और दक्षिण आंतरिक तमिलनाडु में अधिकतम तापमान (temperature) 40 और 42 डिग्री के बीच रहा।